फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतियों से लिखा विभूतियों का नाम, बनाया विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिंदगी में कुछ अलग करने का जज्बा हो तो इंसान अपनी एक अलग पहचान बना ही लेता है। काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग की छात्रा शालिनी सिंह ने एक नया विश्व रिकार्ड बनाया है। भारत की 551 महान विभूतियों के नाम छोटे-छोटे मोतियों से लिखकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। शालिनी को शुक्रवार को विभाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र और मेडल दिया गया।
विज्ञापन

विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ ही शालिनी ने भारत की 551 विभूतियों के अतुल्य योगदानों के बारे में समाज के लोगों को अवगत कराने की कोशिश की है। मोतियों से नाम लिखने के लिए शालिनी ने 12×18 इंच का 551 पेपर इस्तेमाल किये थे। मोतियों से नाम लिखने के बाद नीचे मार्कर पेन से उन महान विभूतियों के कार्य क्षेत्र के बारे में संक्षेप में लिखा गया है ताकि देखने वाले लोगों को उन महान विभूतियों के कार्यक्षेत्र की जानकारी हो सके। पहले 551 भारत की महान विभूतियों का चयन किया फिर करीब 24 किलो मोती से यह पूरा हुआ। तीन महीने में शालिनी ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किया। वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया के प्रतिनिधि ने शालिनी के घर आकर प्रोजेक्ट को देखा। 29 जनवरी को रिकॉर्ड की पुष्टि कर दी गई। ललित कला विभागाध्यक्षा प्रो. मंजुला चतुर्वेदी एवं दो-दो बार विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली छात्रा नेहा सिंह ने शालिनी को मेडल और प्रमाणपत्र दिया।
शालिनी ने बताया कि जब अपने मेरी सीनियर नेहा सिंह ने दो बार विश्व रिकार्ड बनाया तभी से कुछ अलग करना चाहती थी। नेहा सिंह से मार्गदर्शन लेकर विश्व रिकार्ड के लिए प्रयास शुरू किया। मेरी इस कामयाबी का पूरा श्रेय नेहा दीदी को ही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें