फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म का आरोपी नहीं चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत करौंदी क्षेत्र की कॉलोनी में ननिहाल में रहने वाली आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी बुजुर्ग प्रेम पटेल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस सोमवार को पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां के अनुसार 31 जनवरी को उसकी बेटी को प्रेम पटेल बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। इस दौरान उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने को कहा। मासूम की तबीयत खराब हुई तो परिजनों को जानकारी हुई और शनिवार को लंका थाने में आदित्य नगर निवासी आरोपी प्रेम पटेल के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपी प्रेम के छुपे होने के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही उसके करीबियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें