फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरत् चलेगी सबसे तेज दूसरी ट्रेन-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि सबसे तेज चलने वाली टी-18 ट्रेन बहुत ही जल्द वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी तथा दूसरी टी-18 गाजीपुर-लखनऊ के बीच संचालित होगी। अब तक शिकागो में ही 12 लेन की रोड होती थी लेकिन अब देश के अंदर भी मेरठ नई दिल्ली रूट 12 लेन का बन रहा है। वे रविवार को खालिसपुर में भाजपा के सुहवल एवं गाजीपुर सदर पूर्वी मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम हमारी सरकार ने किया है। जीएसटी में डेढ़ करोड़ तक के व्यापार करने वाले लोगों को मात्र एक प्रतिशत टैक्स देने की व्यवस्था सरकार ने दी है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। किसी भी चुनाव में मुद्दे बहुत होते हैं लेकिन एक दो ही ऐसे होते हैं जो चुनाव को प्रभावित करते हैं आज सबसे बड़ा है मुद्दा नेतृत्व का है और हमारे नेतृत्व का विरोध करने का साहस एवं हिम्मत किसी के पास नहीं है। लोग मोदी जी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह किसी के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से विस्तार से अवगत कराया। सम्मेलन में वृत्त उपलब्धि लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, रामहित राम, सुनील सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, श्यामराज तिवारी, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह, अखिलेश राय, सरोज कुशवाहा, अखिलेश सिंह, जितेंद्रनाथ पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, व्यासमुनी राय, नरेन्द्र सिंह, अशोक पांडेय, विपिन सिंह, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, कमलेश प्रकाश सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, सतीश राय, अभय मौर्या, मेठ बिंद, राकेश यादव आदि उपस्थित थे। संचालन रामनरेश कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें