फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावों के जरिये भी ब्रांडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास फेसबुक और ट्विीटर के माध्यम से अपनी ब्रांडिंग कर रहा है। वहीं प्रवासी सम्मेलन को देखते हुए अब गंगा में चलने वाली नावों के जरिये भी ब्रांडिंग की तैयारी है।
विज्ञापन

मंदिर न्यास ने सम्मेलन से पहले नावों को रंगवाने का काम शुरू कर दिया है, ताकि गंगा में चलने वाली अधिकतर नावों एक जैसी दिखें। गंगा में इस समय करीब एक हजार नावें चल रही हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की अनौपचारिक शुरुआत भी 20 जनवरी की शाम को गंगा आरती से होगी। मंदिर प्रशासन इसे अपनी ब्रांडिंग के सुनहरे अवसर के रूप में देख रहा है। करीब 300 नावों को रंगवाने की योजना के तहत अब तक 100 नावों को भगवा रंग में रंगा जा चुका है। इससे दशाश्वमेध घाट की अधिकतर नाव एक रंग की दिख रही हैं। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य नावों को भी रंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें