लोहता। 29 दिसंबर को पीएम आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान फिलीपींस के वैज्ञानिक डॉ. गुरुराज कुलकर्णी तथा संस्थान के निदेशक उमाशंकर सिंह व वरिष्ठ वैज्ञानिक सुधांशु ने शुक्रवार को कलेक्टरी फार्म स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।
वहीं परिसर में कांफ्रेंस रूम के लिए मार्ग का निर्माण समेत रंगरोगन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुलिस महकमे के अफसरों ने भी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जीटीरोड से पीएसी गेट मार्ग पर मरम्मत का कार्य लोक निर्माण द्वारा कराया जा रहा है। सफाईकर्मी सड़कों को चमकाने में लगे हैं। डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिया।
भूल्लनपुर स्थित पीएसी परिसर में पीएम के बनने वाले हैलीपैड को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। चर्चा यह भी रही कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि हैलीपैड प्वाइंट बनाने का कार्य होता नजर आया।