फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में छात्र पर किया हमला, गैंग का नाम 0001 बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बरनी इंटर कालेज में एक गैंग के सदस्यों ने सोमवार की दोपहर इंटर के छात्र मिहिर सिंह को मारपीट कर घायल करने के बाद शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को धमकी दी। साथ ही जमकर उत्पात मचाया। यही नहीं दूसरे दिन मंगलवार को भी गैंग के सदस्य दोबारा हमला करने की नियत से कई वाहनों से पहुंचे। प्रधानाचार्य ने जंसा पुलिस के साथ एसपी देहात एमपी सिंह को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही गैंग के सदस्य भाग निकले। खास बात यह है कि हमला करने के बाद हमलावर अपना परिचय 0001 गैंग का देते हैं।
विज्ञापन

कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश पाठक ने बताया कि 0001 गैंग अब तक कई छात्रों पर हमला कर चुका है। इससे शिक्षक और छात्र-छात्राएं भयभीत हैं। अनुशासनहीनता के आरोप में दो छात्रों का नाम काटकर कालेज से बाहर कर दिया गया है। बताया कि घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई है। थानाध्यक्ष जंसा मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। साथ ही कालेज पर सादे वेश में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो इस गैंग के लोग अब तक आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

0001 गैंग कई घटनाओं को दे चुका अंजाम
-जंसा के सत्तनपुर में दो दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने टेंट व्यवसायी पर हमला किया, मुकदमा दर्ज
-जंसा के दींदासपुर में हाथी बाजार के चार युवकों पर हुआ था प्राणघातक हमला, रिपोर्ट दर्ज
-जंसा के तेंदुइ में दलित बस्ती में घुस कर युवक पर किया था हमला
-जंसा के अमरीपुर में धोबी बस्ती के एक युवक को मारपीट कर घायल किया था
-इसके अलावा भी इस गैंग ने कई घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन लोग डरकर पुलिस के पास नहीं गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें