फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में नहीं चलीं कक्षाएं, प्रधानाचार्य हटाईं गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी में गुरुवार को एक भी छात्राएं पढ़ने नहीं आईं। इससे विद्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। यहां कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को यहां पर छात्राओं ने शिक्षिकाओं के स्थानांतरण को लेकर हंगामा किया था। छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर पिटाई का आरोप लगाया था। छात्राओं ने प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की थी। इसके बाद प्रधानाचार्य का प्रभार अर्चना को दे दिया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य अर्चना ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय ओपी राय के आदेश पर वे विद्यालय का कार्यभार संभाल रही हैं। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य विद्यावती देवी को मॉडल विद्यालय जक्खिनी से सबद्ध कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय ओ पी राय ने बताया कि विद्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षण कार्य स्थगित रखा गया था शुक्रवार को कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें