फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति के लिए अभाविप कार्यकताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना दिया। राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन के तहत बीएचयू सिंह द्वार पर कार्यकर्ताआें केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर जल्द से जल्द छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इसके लिए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बीएचयू सिंह द्वार दोपहर एक बजे धरना शुरू हो गया। इस दौरान रविभान सिंह, आशीष, विनय पांडेय, अभिषेक आदि ने बताया कि अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में बहुत नाराजगी है। बताया कि सरकार से 15 दिन के भीतर सभी प्रकार की छात्रवृत्ति की जिलेवार रिपोर्ट प्रस्तुत करने, छात्रवृत्ति को मूल्य सूचकांक के साथ जोड़े जाने, शोधवृत्ति, छात्रवृत्ति में देरी न होने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें