फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद का धरना, नहर में पानी नहीं छोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिंचाई विभाग के शारदा सहायक कार्यालय के अधिशासी अभियंता (षष्ठम) के सामने पूर्व सांसद रामकिशुन ने पानी छोड़ने की मांग पर धरना दिया। चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि नहरों में पानी न छोड़े जाने से किसानों की धान की रोपाई में विलंब हो रहा है। पिछले महीने जिले के नोडल अधिकारी से मुलाकात कर बाबतपुर रजवाहा में पानी छोड़ने को कहा गया था। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की गई। अधिशासी अभियंता ने लखनऊ में मौजूद मुख्य अभियंता से बात पूर्व सांसद की फोन पर बात कराई। पूर्व सांसद ने कहा कि यदि दो तीन में नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो 15 अगस्त के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने सांसदों पर भी किसानों की समस्याओं के हल नहीं होने पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, डा. उमाशंकर, आनंद मोहन, अखिलेश यादव, धनंजय यादव, संदीप यादव, रविंद्र कालिया, अजय प्रधान, रामलाल यादव, मनोज यादव गोलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें