फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को जल्द मिलेंगे 300 रंगरूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सिपाहियों की कमी से जूझ रही भदोही जिले की पुलिस को जल्द ही 300 रंगरूट मिल जाएंगे। इनमें 240 पुरुष और 60 महिला सिपाही रहेंगी। चंद दिनों में उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। छह माह की ट्रेनिंग के बाद उन्हें थानों पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

16 लाख की आबादी वाले जिले में स्थित नौ थानों पर करीब 900 सिपाहियों की जरूरत है, जबकि वर्तमान में 500 सिपाही ही तैनात हैं। पिछली पुलिस भर्ती में जिले को 300 नए रंगरूट मिले हैं। गत दिनों रंगरूटों की वाह्य परीक्षा, साक्षात्कार के बाद अब उन्हें नियुक्ति पत्र देने की तैयारी पुलिस प्रशासन की ओर से की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि रंगरूटों का नियुक्ति पत्र तैयार कर लिया गया है। कुछ दिन बाद उसका वितरण किया जाएगा। इसके बाद सिपाही छह माह के ट्रेनिंग के लिए दूसरे जिलों में जाएंगे। वहां प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें थानों पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 300 रंगरूटों के आने के बाद थानों में सिपाहियों की कमी कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 300 सिपाहियों के आने के बाद भी 100 सिपाही की और जरूरत है जो अगली भर्ती में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें