फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व बढ़ी देश की साख : रीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। प्रदेश सरकार की पर्यटन, परिवार एवं महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा की आगामी लोक सभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया। इससे पूरी दुनिया में देश का की साख बढ़ी है। वह शनिवार की रात नगर स्थित एक कालीन कंपनी में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का उच्चस्तरीय विकास हुआ है। देश की जनता को पता है कि भारत का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार में दशकों से अटकीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की समस्याओं का समाधान होने से पूरे विश्व में भारत डंका बजा है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता फिर से भाजपा के पक्ष में अपना जनादेश देगी। विपक्षी दलों पर हमला करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा में अन्य दलों की तरह कुर्सी की लड़ाई नहीं बल्कि विकास कि लड़ाई होती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा की योगी सरकार आने से कानूून व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इससे भयभीत होकर 55 हजार अपराधी अपनी जमानत रद्द करा कर जेल चले गए हैं। 1500 मुठभेड़ में कई बड़े और इनामी अपराधी मारे गए। गोपीगंज कोतवाली में हुई आटो चालक की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा की शनिवार को यह घटना मेरे संज्ञान में आई है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्त, संजय गुप्त, राजेश गुप्त, राकेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें