वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद सेतु निगम बेयरिंग की मेटल टेस्ट कराने जा रहा है। अब तक बेयरिंग की सामान्य जांच कराई गई थी। अब मेटल जांच के बाद यह पता चल जाएगा कि जो धातु इस्तेमाल की गई है वह बेहतर है की नहीं। एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट आएगी। शनिवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि अब तक जो रिपोर्ट आई है। वह सब कुछ सही पाई गई है। सुरक्षा और यातायात मैनेजमेंट से जुड़ी रिपोर्ट प्रशासन को दी गई है। इसी के अनुसार आगे इंग्लिशिया लाइन से यातायात छोड़ा जाएगा। इसके अलावा धातु की जांच कराई जा रही है। आगे इसमें जो बेयरिंग लगेगी उसकी भी जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही काम कराया जाएगा।