फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से बढ़ई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां गांव में शुक्रवार को सुबह करेंट लगने से एक बढ़ई की मौत हो गई। वह सुबह ड्रिल मशीन से काम कर रहा था। इसी बीच मशीन में करेंट उतर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के डेढ़ घंटे बाद लोगों ने उसे मृत पड़ा देखा, तो मौके पर खलबली मच गई।
विज्ञापन

चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां गांव निवासी इंद्रमणि विश्वकर्मा (52) की भदोही-बाबतपुर मार्ग पर फर्नीचर की दुकान है। शुक्रवार को अपनी दुकान में काम करने के दौरान उसकी ड्रिल मशीन में करेंट उतरने से इंद्रमणि की मौत हो गई। जब सुबह 10 बजे लोगों ने उसे जमीन पर अचेत पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने घटना की सूचना उसके परिजन और पुलिस को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि लगन के कारण इन दिनों वह अलसुबह ही दुुकान पर पहुंचकर काम शुरू कर देते थे। इंद्रमणि के तीन बेटा और तीन बेटियों में दो बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें