फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी को एक और केंद्रीय विद्यालय की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस में जल्द ही एक और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी। बाबतपुर एयरपोर्ट के पास रजवारी भंदहा कलां में इस आधुनिक केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयासों से काशी को इस केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने इस विद्यालय की स्वीकृति पहले ही दे थी। प्रदेश सरकार ने विद्यालय के लिए भूमि भी आवंटित कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि इस आधुनिक केंद्रीय विद्यालय के लिए राज्य सरकार ने रजवारी में दस एकड़ जमीन स्वीकृत कर दी है। नया केंद्रीय विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। कहा कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से शिक्षा के क्षेत्र में हम और आगे बढ़ेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के साथ ही गरीब व आम जन को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी। डॉ. पांडेय ने केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें