फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के डाफी हरिजन बस्ती के समीप सोमवार की शाम एनएच - 2 की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने डाफी बाईपास पर पथराव कर दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़ दिए। वहीं, हादसे के बाद भाग रहे चालक और खलासी को पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा के पास घेरेबंदी कर हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

गाजीपुर के नंदगंज का दीपक (26) और अवधेश (27) बाइक से इलाहाबाद से बनारस आ रहे थे। दीपक भगवानपुर में रह कर अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था जबकि अवधेश इलाहाबाद में रहकर यूपीएससी की तैयारी करता है। दीपक दो दिन पहले अवधेश के पास गया था। सोमवार की शाम दोनों इलाहाबाद से डाफी पहुंचे और हाइवे से उतर कर भगवानपुर जाने के लिन सर्विस रोड से हरिजन बस्ती के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रक ने दोनों की बाइक पर जोरदार टक्कर मारी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में दीपक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अवधेश का उपचार हो रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आए ट्रक चालक की शिनाख्त सैयदराजा के संतोष पटेल और खलासी की सचिन के तौर पर हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणोें का पथराव देख आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची और समझाबुझाकर सभी को शांत कराया। हादसे की जानकारी दीपक और अवधेश के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें