बड़ागांव। ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार की शाम सात बजे मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने ग्राम सचिवों की बैठक ली। रात्रि भ्रमण पर पहुंचे सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कई आवास अपूर्ण पाए जाने पर गंभीरता से लिया। 22 मार्च तक आवास पूर्ण न होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ बीडीओ को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। काम में लापरवाही और बिना सूचना लापता रहने पर नौ गांवों का काम देख रहे सेकेट्री (ग्राम सचिव) कृपाराम को निलंबित करने का निर्देश दिया। कृपाराम 142 के सापेक्ष 55 आवासों का ही काम पूरा करा पाए थे।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आवास से संबंधित विकास कार्य की समीक्षा एक सप्ताह बाद पुन: की जाएगी। रात्रि भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सहित परियोजना निदेशक प्रेमचंद पटेल, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, डीडीओ रमाकांत तिवारी, खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार सिंह ,एडीओ पंचायत धनेन्द्र कुमार सिंह ,एडीओ एसटी सुशील सिंह ,एडीओ(सहकारिता) विनोद कुमार, अंजनी पांडेय सहित ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।