पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के मटकुट्टा रेलवे गेट के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात कारण से लगी दुकान में आग के कारण 40 हजार नगदी सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी ने इसकी लिखित तहरीर अलीनगर थाने में दी है।
क्षेत्र के मटकुट्टा गांव निवासी अशोक चौहान की अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर गेट के समीप परचून, सिंगार व जूता चप्पल की दुकान है। रविवार की शाम को दुकान बंद कर अशोक बगल में अपने घर चला गया। देर रात अज्ञात कारणों से उसके दुकान में लगी आग के कारण धू-धू कर जलने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार दुकान का शटर खोल कर आग पर तो काबू पा लिया। लेकिन उसमें रखे 40 हजार नगदी सहित श्रृंगार, परचून और जूता चप्पल आदि जलकर राख हो गया। सोमवार को भुक्तभोगी ने इसकी लिखित तहरीर थाने में दी है।