फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यस्था के बीच शुरू हुईं संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं हुईं। परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का आलम रहा। गुरुवार से लिखित परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1234 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिले के आठ संस्कृत विद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए पं. राजाराम संस्कृत महाविद्यालय जखांव, चिंतामणि राय इंटर कॉलेज मूसी और काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों में से पं. राजाराम संस्कृत महाविद्यालय में सुविधाओं की घोर कमी है। यहां कमरे से लेकर फर्नीचर तक का अभाव है। फिर भी इस महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। एक तरफ प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए तमाम इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो दूसरी तरफ संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने की कोई तैयारी नहीं् की गई है। किसी भी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें