फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान से दूर रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विश्व में मधुमेह भयावह रूप लेता जा रहा है। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका यह है कि नियमित व्यायाम करें और धू्म्रपान से दूर रहें। आहार में सकारात्मक परिवर्तन लाएं, समय पर सोएं और समय से उठने की आदत डालें, तो मधुमेह से दूर रह सकते हैं। ये बातें रविवार को एकमा और पैनेशिया वेलफेयर एवं एजूकेशन सोसाइटी के तत्वाधान में हुए मधुमेह एवं रक्तचाप विषयक सेमिनार में डॉ. आशुतोश मिश्र ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में 12 प्रतिशत सालाना मधुमेह रोगी बढ़ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। लोगों को मधुमेह से बचाव के प्रति जागरूक बनाना होगा। साथ ही मधुमेह रोगियों को भी समय-समय पर सचेत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जो लोग मधुमेह से पीड़ित हैं, उन्हें रोज पैरों को गुनगुने पानी से धोना चाहिए। पैरों के सूखने के बाद नारियल तेल अथवा माश्चराईजर लगाएं। पैरों को चोट से बचाएं।
उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। मधुमेह रोगियों को साइकल चलाना सबसे फायदेमंद होगा। डॉ. पल्लवी मिश्रा ने हृदय रोग से बचने के लिए संयमित खानपान पर जोर दिया। अध्यक्षता एकमा अध्यक्ष गुलामन अंसारी ने की। इस दौरान पीयूष बरनवाल, शिवसागर तिवारी, एसके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें