वाराणसी। सनबीम वरुणा स्कूल का हॉरमोनी हॉल मेधा के उजाले से चमक रहा था। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का अवार्ड पाकर मेधावी गौरवान्वित थे। चेहरे की चमक तो बढ़ी ही, आगे बढ़ने का हौसला भी उन्हें मिला। मौका था भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और अमर उजाला की ओर से मंगलवार को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सम्मान समारोह का। इसमें 400 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कक्षा एक से दस तक ये वो मेधावी थे जिन्होंने अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
एलआईसी के सीनियर डिविजनल मैनेजर एसजीपी त्रिपाठी, सनबीम ग्रुप के चेयरमैन दीपक मधोक, निदेशिका भारती मधोक, मानद निदेशक हर्ष मधोक के हाथों विभिन्न स्कूलों के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसजीपी त्रिपाठी ने कहा कि आप बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। बच्चों के अंदर असीम संभावनाएं हैं, इस सोच के साथ शिक्षकों और अभिभावकों को हमेशा उनका उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करते रहना चाहिए। दीपक मधोक ने कहा कि एलआईसी और अमर उजाला की ये पहल सराहनीय है। बच्चों के शुरुआती दिनों में जो पुरस्कार, सम्मान मिलता है, उससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर एलआईसी के मार्केटिंग मैनेजर आरके सिंह व डॉ. जीपी सिंह, मैनेजर सेल्स उद्धव मिश्रा व चौथी राम, प्राइवेट स्कूल व चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंशुमान देव गुप्ता मौजूद रहे। संचालन बॉबी खान ने और धन्यवाद ज्ञापन सनबीम वरुणा की प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा मिश्रा ने किया।
इस स्कूलों के मेधावियों को मिला अवार्ड
माउंट लिटेरा जी स्कूल, सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर, कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज, बंगाली टोला प्राइमरी स्कूल, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, सनबीम स्कूल वरुणा, लहरतारा, अन्नपूर्णा व सनसिटी, सिल्वर ग्रोव पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा सेंट्रल स्कूल, आरकेपी यश स्कूल, आरएस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल, ग्लोरियस एकेडमी, ग्लेनहिल स्कूल, श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, स्वामी हरसेवानंद स्कूल बनपुरवा, गढ़वाघाट व जगतगंज, आरके कॉन्वेंट स्कूल, एक्सीलेंट कॉन्वेंट स्कूल, गुरुकुल मांटेसरी स्कूल, केयर एंड कॅरियर स्कूल मंडुवाडीह व मिसिरपोखरा, एसओएस हरमन माइनर स्कूल, सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल, जीवनदीप पब्लिक स्कूल, दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज, जॉन डेवे एकेडमी एंड हॉस्टल, बैजनाथ सेवा संस्थान इंटर कॉलेज, बिपिन बिहारी चक्रवर्ती शिशु विद्यालय, रामप्यारी प्रभा इंटर कॉलेज, ज्ञानोदय बालिका इंटर कॉलेज, श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय, गुरुनानक इंग्लिश स्कूल, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल, एसबीएस सनशाइन एकेडमी, आर्किड इंटरनेशनल स्कूल, एचीवर्स पब्लिक स्कूल, संत अतुलानंद रेसिडेंशियल स्कूल, हैप्पी मॉन्टेसरी स्कूल।