फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का सच जानने जोरई पहुंचे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को मॉडल पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरई में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने भी लाभार्थियों से बातचीत की और योजनाओं का हाल जाना। जिनकी प्रगति ठीक नहीं थी, उन विभागों के अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने शौचालय निर्माण के बाद उनका इस्तेमाल न होने कहा कि यदि लाभार्थी शौचालय का उपयोग न करें तो पड़ोस के दूसरे लाभार्थी को आवंटित कर दिया जाए। किसानों की मिट्टी जांच संबंधी मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण न होने पर कृषि विभाग को 24 जनवरी तक किसी भी दशा में वितरित करने को कहा। राजस्व संबंधी गांव के छोटे-छोटे विवादों को सुलझाने के लिए 10 सदस्यी टीम को 23 जनवरी को गांव में भेजने के लिए कहा। टीम गांव में पैमाइश, चकरोड, नाली, खड़ंजा आदि के मामले में दोनों पक्षों को सुनकर हल कराएगी। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण कराएं। उनके पठन-पाठन की समय-समय पर निगरानी की जाए। डीएम ने स्वच्छता मिशन, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना, मिशन इंद्रधनुष, कुपोषण, डिजिटल लेनदेन, आधार कार्ड समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराएं। कोई भी पात्र किसी भी दशा में वंचित न रहे। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने स्वच्छता मिशन समेत कई गीत गाए। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम आशीष कुमार, ग्राम प्रधान सीमा देवी, आरबी मौर्य, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, रामधनी यादव समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें