फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दो मंत्रियोें ने गंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मकर संक्रांति पर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के दो मंत्रियों ने सोमवार को गंगा में डुबकी लगाई। प्रदेश अध्यक्ष ने अस्सी घाट के सामने गंगा पार, ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री डा. महेंद्र सिंह ने दशाश्वमेध घाट पर, परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ललिता घाट पर स्नान किया। प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रियों ने शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन और खिचड़ी का दान किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने केदारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन किया। कहा कि काशी में सदियों से परंपरा रही है कि गंगा के उस पार जाकर मकर संक्रांति पर स्नान करने और बाद में दान करने की। उन्होंने काशीवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। वह अस्सी घाट से नाव के जरिए उस पार गए। उनके साथ स्नान करने वालों में एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक रवींद्र जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, डॉ. राकेश त्रिवेदी, चंद्रशेखर उपाध्याय, अशोक पांडेय, उमेश पाठक, हरेंद्र राय, दीपक मिश्र, दिल मोहन तिवारी, विशाल जायसवाल, संजय भारद्वाज, शोमनाथ विश्वकर्मा आदि शामिल रहे। गंगा पार जाकर स्नान करने को लेकर पार्टी में चर्चा रही कि प्रदेश अध्यक्ष पीएम के संसदीय क्षेत्र अस्सी से नाव से गए और उस पार अपने संसदीय क्षेत्र में गंगा स्नान किया। अन्य मंत्रियों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें