फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बागी बिगाड़ेंगे खेल तो कहीं त्रिकोणीय लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाने के बाद बसपा ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गंगापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद पर बसपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा न किए जाने से त्रिकोणीय मुकाबला है तो कहीं बागी खेल बिगाड़ रहे हैं। यहां सभी दलों की निगाहें पार्टी के परंपरागत वोटरों पर हैं।
विज्ञापन

गंगापुर में भाजपा को भी अपने बागी कुबेर चंद गुप्ता के विरोध से जूझना पड़ रहा है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि नाम वापसी के दिन वे पर्चा वापस ले लेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। रामनगर में नगर पालिका के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही बसपा में विरोध के स्वर फूटने लगे। नगर अध्यक्ष सहित पांच लोगों ने इस्तीफा दे दिया। अब सपा, भाजपा और कांग्रेस बसपा के इस अंतरविरोध को भुनाने में जुट गई हैं। इधर, नगर निगम में पार्टी ने सुधा चौरसिया को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। यहां 90 में से महज 68 वार्डों पर ही पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। 22 वार्डों में बसपा का कोई प्रत्याशी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें