फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का साहस देख भाग निकले चेन छीन रहे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत सुसुवाही क्षेत्र की मनोरथपुरी कॉलोनी में सोमवार की देर शाम चेन छीनने का प्रयास कर रहे बदमाश को महिला के साहस के आगे पस्त होकर दबे पांव भागना पड़ा। घटना की जानकारी पाकर लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन बदमाश का पता नहीं लग सका। वहीं, इलाकाई लोग महिला के साहस की चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन

मनोरथपुरी कॉलोनी की संगीता देवी शाम साढ़े सात बजे के लगभग सब्जी लेकर घर लौट रहीं थी। बताया जाता है कि संगीता जैसे ही घर के समीप पहुंची थी कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की। इस पर बगैर घबराए हिम्मत से काम लेते हुए संगीता शोर मचाते हुए बदमाश से उलझ गईं। संगीता का साहस और उनका शोर मचाना देख बदमाश को आखिरकार बाइक के साथ भागना पड़ा। उधर, घटना की जानकारी पाकर लंका थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन न तो बदमाश का सुराग लगा सके और न संगीता से उनकी मुलाकात हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें