फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावेदारी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। पर्चा की जांच व वापसी में रविवार को आठ प्रत्याशियों की दावेदारी खत्म हो गयी। वहीं कला संकाय प्रतिनिधि पद पर सिर्फ एक प्रत्याशी होने के वजह से उसका निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं 23 अक्टूबर को चुनाव सिर्फ चार पदों पर होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जायेगें।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव 23 अक्टूबर को पीजी कॉलेज में कराया जायेगा। जिसके लिए दो दिन पूर्व 22 प्रत्याशियों ने पांच पदों पर नामांकन किया था। जिसकी जांच रविवार को की गई जिसमें अध्यक्ष पद के अमित कुमार जायसवाल,सुजीत यादव,सोनू यादव, महामंत्री संतोष कुमार चौरासिया, उपाध्यक्ष पर ऋषभ कुमार गुप्त, पंकज कुमार प्रजापति ने अपना नाम वापस ले लिया। वहीं जन्मतिथि अधिक होने की वजह से पुस्तकालय मंत्री कुमारी दिव्या भारती व कला संकाय प्रतिनिधि राजन कुमार का पर्चा खारिज कर दिया गया। इसके बाद अध्यक्ष के 4,महामंत्री 4, उपाध्यक्ष 3, पुस्तकालय मंत्री 2 व कला संकाय प्रतिनिधि का एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पर्चा जांच के दौरान महाविद्यालय में काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें