फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते रहे प्लेटफार्म, दौड़ते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दर्जन भर ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले जाने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। महामना एक्सप्रेस को नौ पर आना था लेकिन वह पांच नंबर पर आई। इसी प्रकार पंजाब मेल को नौ नंबर प्लेटफार्म के बजाय पांच पर लिया गया। साबरमती एक्सप्रेस पांच के बजाय आठ नंबर पर आई। इसी तरह ताप्ती गंगा, दून एक्सप्रेस, रत्नागिरी सहित दर्जनभर ट्रेनों के प्लेटफार्म आखिरी क्षणों में बदले गए। यात्री अपने सामान के साथ एक से दूसरे प्लेटफार्म पर भागते-दौड़ते नजर आए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्र्गों को सबसे ज्यादा समस्या हुई।
विज्ञापन

यात्रियों में ट्रेनों के प्लेटफार्म अचानक बदले जानेे को लेकर खासी नाराजगी रही। उनका कहना था कि इस तरह कब किसकी ट्रेन छूट जाए या फिर दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने की जल्दबाजी में कब कौन सीढ़ियों से फिसल जाए-गिर जाए कोई ठीक नहीं। बावजूद इसके रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की अनदेखी कर रहा है। तमाम बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को इतनी दिक्कत हुई कि अपना सामान लेकर वे किसी तरह दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंच पाए। उधर, रेलवे प्रशासन का कहना था कि स्टेशन के दो-तीन प्लेटफार्मों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। यार्ड में ट्रेनों को अधिक देर खड़ा न रहना पड़े, इसलिए ऐसा किया गया। टाइमिंग को ध्यान में रखते हुए खाली प्लेटफार्मों पर ट्रेनें ली गईं। प्लेटफार्म बदलने की स्थिति कम से कम आए, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
मरुधर 25 घंटे और कोटा-पटना 29 घंटे लेट
शुक्रवार को वाराणसी आने वाली मरुधर एक्सप्रेस शनिवार को तकरीबन 25 घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार कोटा-पटना एक्सप्रेस 28 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

हिमगिरी में पानी तो पंजाब मेल में चोरी पर हंगामा
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक ही समय पर दो प्लेटफार्मों पर यात्रियों के हंगामे से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। दोपहर 12 बजे के करीब प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी पंजाब मेल के यात्री चोरी की घटना से नाराज होकर नारेबाजी करने लगे तो इसी नौ नंबर प्लेटफार्म पर आई हिमगिरी एक्सप्रेस में पानी न होने से नाराज यात्री हंगामे पर उतर आए। रेल प्रशासन के अधिकारियों के समझाने पर किसी तरह यात्री शांत हुए। हंगामे के चलते दोनों ट्रेनें 15 से 25 मिनट तक लेट हुईं।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल लगभग 11:55 पर प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। कुछ ही देर बाद वातानुकूलित बोगी के यात्री प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि बक्सर के समीप कई यात्रियों के सामान चोरी हो गए। यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन में तैनात आरपीएफ के सिपाही की लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ। यात्री उसे बुलाने और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसको लेकर चेन पुलिंग भी हुई। इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई और आगे सभी की शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन देकर करीब 15 मिनट देर से ट्रेन रवाना की गई।
उधर लगभग इसी समय प्लेटफार्म नंबर नौ पर आई जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस के यात्रियों ने पानी की किल्लत पर हंगामा किया। उनका कहना था कि समस्या बताने पर भी पिछले स्टेशनों पर पानी नहीं भरा गया। नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर करीब 25 मिनट देरी से ट्रेन रवाना की।
ट्रेन में यात्री की मौत
फरक्का एक्सप्रेस में अकबरपुर से चढ़ी एक महिला की तबीयत खराब हो गई। कैंट स्टेशन पहुंचने के बाद डॉक्टर मौके पर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उसके साथ उसका पुत्र भी था। मौत का कारण लो ब्लड प्रेशर बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें