फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरों के बीच मारपीट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत लल्लापुरा क्षेत्र में रविवार को दो किशोरों के बीच हुई मारपीट में एक की मौत हो गई। बाइक पर बैठने को लेकर साबिर हुसैन (15) का पड़ोस के ही एक किशोर से विवाद हुआ था। घटना से गुस्साए साबिर के परिवारीजन आरोपी किशोर के घर का घेराव करते हुए गेट तोड़ने की कोशिश की। विवाद बढ़ने की सूचना पर छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही, साबिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुहल्ले में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात की गई है। आरोपी किशोर के खिलाफ सिगरा थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आशंका जताई गई है कि मारपीट के दौरान साबिर के प्राइवेट पार्ट और सिर में गहरी अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

लल्लापुरा खुर्द निवासी पेशे से बुनकर गुलाम हुसैन के तीन बच्चों में सबसे बड़ा कक्षा छह का छात्र साबिर हुसैन रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ घर के पास ही क्रिकेट खेलने गया था। लौटते समय पड़ोस में ही एक मकान के सामने रुक गया। वहां पहले से एक बाइक खड़ी थी, जिस पर वह बैठ गया। इससे नाराज दूसरे किशोर ने उसे मना किया। इसी पर कहासुनी हो गई और दोनों आपस में जूझ गए। मारपीट के दौरान साबिर के जमीन पर गिरकर अचेत होते ही आरोपी किशोर भाग निकला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने साबिर के पिता को दी तो आननफानन में उसे पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिवारवाले आरोपी किशोर को बुलाने की मांग करते हुए हंगामे पर उतर आए। उन्होंने आरोपी का घर घेर लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह स्थिति संभली। आरोपी किशोर को हिरासत में सिगरा थाने ले आया गया। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें