फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची से वार कर फोड़ दी मां की दोनों आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/सारनाथ। आशापुर क्षेत्र की आनंद नगर कॉलोनी में गुरुवार को मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली वारदात से लोग स्तब्ध रह गए। चंदन गुप्ता (25) ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी मां सुमन (45) की बुरी तरह पिटाई की और कैंची से ताबड़तोड़ वार कर उनकी दोनों आंखें फोड़ दीं। किसी तरह से गिरते-पड़ते हुए सुमन बालकनी की ओर भागीं और नीचे जा गिरीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आए तो वह जमीन पर लहूलुहान पड़ी थीं। लोगों के जुटने पर चंदन खुद स्कूटी से आशापुर पुलिस चौकी पहुंचा और वारदात की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ोसियों की मदद से सुमन को पहले दीनदयाल अस्पताल और फिर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक बताई है। सुमन के पति श्याम नारायण गुप्ता जम्मू में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन

श्याम नारायण मूलत: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना के भुसौला के निवासी हैं। चार साल पहले उन्होंने यहां सारनाथ थाना क्षेत्र की आनंद नगर कॉलोनी में मकान बनवाया। तब से उनकी पत्नी सुमन, बड़ा बेटा चंदन और छोटा बेटा सीमांत उर्फ बबलू (21) यहीं रहते हैं। गुरुवार की दोपहर सीमांत भोजूबीर स्थित कोचिंग गया था। घर पर सुमन और चंदन थे। दोपहर दो बजे के करीब सुमन की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो वह बालकनी के सामने जमीन पर लहूलुहान पड़ी थीं। आरोपी चंदन ने खुद आशापुर पुलिस चौकी जाकर वारदात कुबूली। बताया कि दो साल पहले उसका पत्नी सरोज से तलाक हो गया था। सरोज के चरित्र और उसके पुरुषत्व को लेकर मां-बाप हमेशा ऊलजलूल कहा करते थे। बुधवार की रात भी मां ने पड़ोसियों के सामने उल्टा-सीधा कहा। गुरुवार की दोपहर भी यही बात उठी तो वह आपा खो बैठा। थानाध्यक्ष सारनाथ ने बताया कि चंदन के पिता को फोन पर वारदात की जानकारी दे दी गई है। वारदात में प्रयुक्त कैंची बरामद कर ली गई है, साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, देर शाम बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने बताया कि सुमन की दोनों आंखों की रोशनी चली गई है और नाक की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें