फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर रुपये उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर/दानगंज। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के दानगंज स्थित एटीएम के पास से रविवार को पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। दोनों की शिनाख्त हथियरकला निवासी शैलेष गौड़ और मुर्तजा अंसारी के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से रुपये उड़ा देते हैं। दोनों के पास से पुलिस ने एक दर्जन एटीएम, 7350 रुपये और दो बाइक बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चोलापुर थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र बार-बार एटीएम से रुपये गायब होने की शिकायत आ रही थी। मुखबिरों की मदद ली गई तो पता लगा कि हथियरकला निवासी शैलेष गौड़ और मुर्तजा एटीएम बदलकर बैंक खाते से रुपये उड़ाने का काम करते हैं। इसकी तस्दीक एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से भी कराई गई। दोनों के दानगंज स्थित यूबीआई एटीएम के समीप मौजूद होने की सूचना मिली तो एसआई अतुल कुमार ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें