फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुर में सभास्थल बनकर तैयार, अफसरों को सता रही बारिश की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में अपनादल (एस) की ओर से आयोजित जनस्वाभिमान रैली में रविवार को शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के मद्देनजर सभा स्थल की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मंच से लेकर पंडाल तक बनाने और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दिनभर डटे रहे। देर रात तक बैरिकेडिंग बनाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

बारिश को देखते हुए पंडाल वाटर प्रूफ बनाया गया है। मुख्यमंत्री का मंच बारिश को देखते हुए तैयार कराने की योजना है। शनिवार की देर रात तक उस मंच को नहीं बनाया गया था। इसके अलावा दो और मंच बना दिए गए हैं। इस पर स्थानीय नेता और विधायक एवं मंत्री होंगे। सभा स्थल में प्रवेश के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। एक वीआईपी व दो जनता के लिए होगा। इसमें छह मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। वहीं शनिवार को बारिश होने से सभा स्थल पर पानी लग गया था। बारिश से अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई थी। रविवार को बारिश हो गई तो मैदान मे पानी लगने की उम्मीद है। इससे दिक्कत हो सकती है। सभा स्थल का जायजा लेने के लिए एडीजी बी महापात्रा, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, भुल्लनपुर पीएसी कमांडटेंड दीपिका तिवारी, उपजिलाधिकारी राजातालाब नीता यादव, सीओ सदर प्नेहा तिवारी ने स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने जगतपुर मे होने वाली जन स्वाभिमान रैली के लिए अखरी, अमरा, भदवर, बच्छाव, सगहट, गजाधरपुर, माधोपुर में लोगों से रैली में आने की अपील की।

रैली स्थल का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया जायजा
वाराणसी। अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती पर होने वाली रैली के पूर्व अपना दल(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने शनिवार को जगतपुर मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर रैली के संयोजक सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पाल, महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष वाराणसी अजीत पटेल, भागवत, दिव्यांशु सिंह, नरेंद्र सिंह पटेल, सुनील पटेल, श्यामनरायन, नरेंद्र सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें