फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : नेट-जेआरएफ में अंग्रेजी के 11 छात्र चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के 11 छात्रों का चयन यूजीसी नेट-जेआरएफ में हुआ है। इसमें आठ छात्रों ने नेट और तीन ने जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। खास ये कि इसमें ज्यादातर छात्र एमए अंतिम वर्ष के हैं। इस लिहाज से अंग्रेजी विभाग के हिस्से आई ये उपलब्धि खास मायने रखती है। जून 2017 में घोषित परिणाम में मेधावियाें ने ये सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन

इससे पहले अंग्रेजी विभाग के ही 40 छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग में सफलता अर्जित कर स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की थी। बीएचयू अंग्रेजी विभाग के एमए के छात्र प्रशांत मौर्य, पल्लवी दास गुप्ता और मनीष कुमार ने जेआरएफ क्वालिफाई किया है। रेणुका सिंह, अपूर्वा गुप्ता, विजेता, उत्सर्ग घोष, आदर्श, पंकज सोनी, कुमार अंकित और कीर्ति सी आजाद ने नेट क्वालिफाई किया है। विभागाध्यक्ष प्रो. एमएस पांडेय ने बताया कि नेट जेआरएफ की तैयारी के लिए विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क विशेष कक्षाएं चलाई गई थीं। अध्यापन के साथ-साथ उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया। इस सफलता के पीछे ये नया प्रयोग काम आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें