मुगलसराय। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से नगर के पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज परिसर में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को एनसीसी के कैडेटों न विद्यालय परिसर में साफ सफाई की। इस दौरान स्वच्छता का संदेश देते हुए हमेशा सफाई अपनाने का आह्वान किया। इसके पूर्व शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आए टीएएआई द्वारका प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में यातायात की टीम ने छात्र सैनिकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और हमेशा सुरक्षित ड्राइविंग करने का आह्वान किया। एएसआई रामप्रवेश सिंह व कांस्टेबल अमरनाथ सिंह ने छात्र-छात्रा सैनिकों को प्रायौगिक गतिविधियों को दिखाकर यातायात प्रक्रिया में कैसे सुरक्षित रहा जाये, उस बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कि।
शिविर में कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन ने कहा कि यातायात के नियम बनाए गए हैं। मसलन तेज गति से वाहन न चलाए, हेल्मेट पहने आदि, लेकिन ज्यादातर लोग नियमों की अवहेलना करते हैं। इसमें युवा वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है। दुर्घटना के लिए सभी लोग जिम्मेदार होते हैं। कर्नल कैरोन ने छात्रों से अपील की कि वाहन चलाते वक्त हर वक्त नियमों का पालन करें। उन्होंने स्वच्छता की महत्ता का बखान करते हुए कहा कि स्वच्छता व साफ-सफाई से रहने से व्यक्ति कि आयु में भी बढोत्तरी होती। रोग भी लोगों से दूर रहते हैं, इसलिए हमें स्वच्छता पूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहिए। लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि जिंदगी में जितना जल और भोजन का महत्व हैं उतना ही स्वच्छता का हैं। स्वच्छता के बिना हम निरोग नहीं रह सकते हैं। कहा जाता है पहला सुख निरोगी काया। राष्ट्रपिता गाधीजी ने भी स्वच्छ स्थल पर भगवान का वास बताया था। इस मौके पर मेजर अमरेन्द्र सिंह, अंगद तिवारी, मोहम्मद शकील अहमद, विजय यादव, सूबेदार मेजर दिपेंद्र आले, वीर बहादुर, पीजे कुमार, केशर सिंह, संजीव कुमार, दिनेश यादव, नीर बहादुर आदि रहे।