फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों से चलने नहीं होने दी जांएगी आपराधिक गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जेलों से चलने नहीं होने दी जांएगी आपराधिक गतिविधियां
विज्ञापन

सोनभद्र। यूपी के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा है कि अब जेलों से आपराधिक गतिविधियां संचालित नहीं होने दी जाएगी। कुख्यात अपराधियों को दूसरी जेलों मेें शिफ्ट करने के साथ ही जेलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। जेलों में कैदियों, बंदियों को मिलने वाला संरक्षण खत्म होगा।
विज्ञापन

मंत्री ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि में पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व की सरकारों में जेलों में अपराधियों को संरक्षण मिलता रहा, जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त रही। अब अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। पत्रकार वार्ता के बाद मंत्री जैकी व अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपना दल कार्यकर्ताओं की बैठक ली। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, सुमंत सिंह मौर्य मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी का बुधवार को नगर में भाजपा और अपना दल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने राजकुमार गुप्ता के आवास पर पत्रकार वार्ता की। कहा, नगर निकाय चुनावों में भाजपा-अपना दल के गठबंधन पर पार्टियों का राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला करेगा। इस दौरान एसडीएम शादाब असलम, सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें