फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। औराई थानाक्षेत्र के दलपतपुर में बुधवार को दोपहर के समय एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंचे परिवार और पड़ोस के लोगों ने फंदे से उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची औराई पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

दलपतपुर गांव निवासी मिठाई दलित का 34 वर्षीय पुत्र विजय कुमार उर्फ वकील बुधवार को अचानक घर में फांसी लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद परिवार वालों को जानकारी हुई। इससे मौके पर आस-पास वाले भी पहुंच गए। मृतक को एक पुत्र पांच माह का है। युवक के आत्महत्या करने से पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहने भी हैं। युवक ने फांसी क्यों लगाया इसको लेकर परिवार वाले भी स्पष्ट नहीं कर सके। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि युवक कुछ दिन से परेशान चल रहा था। बहरहाल अभी पुलिस ने अपनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम से शव मिलने पर उसे परिवार वालों को सौंप दिया। शाम को परिवारीजनों और रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें