फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 15 हजार विद्यार्थियों को मिली 3.27 करोड़ छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश सरकार ने पहले चरण की छात्रवृत्ति शुक्रवार को वितरित की। जिले के 15 हजार विद्यार्थियों को 3.27 करोड़ छात्रवृत्ति मिली। उनके खाते में ऑनलाइन छात्रवृत्ति की राशि भेजी गई। ओबीसी के सबसे ज्यादा 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला है। सबसे कम एससी के सात विद्यार्थी हैं। विकास भवन में सीडीओ ने 60 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा नौ से 10 एवं 11-12 के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन छात्रवृत्ति का वितरण किया। इसका सजीव प्रसारण जिले में शिक्षण संस्थानों में हुआ। सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया। पूर्वदशम (कक्षा नौ से 10) के ओबीसी 7257, एससी 1250, सामान्य 452 और अल्पसंख्यक 370 सहित कुल 9329 विद्यार्थियों को 20179300 रुपये दी गई है। जबकि दशमेत्तर (कक्षा 11 से 12) के ओबीसी 4170, एससी 954, सामान्य वर्ग 383, अल्पसंख्यक 350, एसटी के सात को 14121754 रुपये उनके खाते में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें