फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, इस बात की आशंका; पहुंची पुलिस

Sat, 27 Sep 2025 06:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

कुएं में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर धानापुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रदीप राम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान गांव निवासी प्रदीप राम (22) का शव शनिवार की सुबह कुएं से मिला। युवक तीन दिनों से घर से गायब था। गांव से बाहर घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर गांव के सीवान में रेलिंग विहीन कुएं से उसका शव मिला।

विज्ञापन


कवई निवासी व्यक्ति खेत जा रहा था, जिसने कुएं में शव को देखा और ग्रामीणों को सूचित किया। यह जानकारी होते ही ग्रामीण इकट्ठा हुए और उसे बाहर निकाला तब उसकी पहचान हो पाई। वह मजदूरी करता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई मनीष राम मुंबई में मजदूरी करता है। छोटा संदीप घर पर रहता है। 

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि प्रदीप इयर फोन लगाया प्रतीत हो रहा था कि वह मोबाइल देखते हुए कुएं में गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व युवक प्रेम विवाह किया था, घरेलू कलह के चलते उसकी पत्नी चली गई थी। हो सकता है इस कारण उसने आत्महत्या की हो। वैसे विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें