फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 150 वेदपाठी बटुक भी सीखेंगे शास्त्रीय संगीत के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की तपोभूमि धर्मसंघ (मणि मंदिर) दुर्गाकुंड में अध्ययनरत वेदपाठी बटुक पंचम वेद के रूप में प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीत भी सीखेंगे। श्रीधर्मसंघ शिक्षा मंडल की ओर से संचालित वेद विद्यालय के बटुकों को अक्षय तृतीया पर 20 अप्रैल से शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पं. शिवनाथ मिश्र म्यूजिक एकेडमी के कुशल प्रशिक्षक देंगे।
विज्ञापन

धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि धर्मसंघ, धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज के शास्त्रानुमोदित प्रावधानों के अनुरूप ही संचालित होता है। यहां नादब्रह्म की उपासना का प्रावधान है तो प्रभु सेवा में राग भोग की भी परंपरा रही है। ऐसे में धर्मसंघ में चारों वेदों का परायण करने वाले वेदपाठी बटुक अब पंचम वेद शास्त्रीय संगीत के गुर सीखेंगे। पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में शास्त्रीय संगीत के आयोजन होते हैं। पं. जगजीतन ने बताया कि आश्रम में 150 बटुक अध्ययनरत हैं, जिन्हें संगीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पं. शिवनाथ मिश्र म्यूजिक फाउंडेशन के निदेशक व प्रख्यात सितारविद पं. देवब्रत मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी प्रारंभिक तौर पर उन्हें शास्त्रीय गायन, संवादिनी (हारमोनियम) व तबला वादन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में उन्हें सितार, बांसुरी जैसे अन्य वाद्ययंत्रों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें