फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 13 संकाय के 150 तैराकों ने जीत के लिए पानी में लगाया गोता, कला संकाय ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से हुई दो दिवसीय अंतर संकाय तैराकी प्रतियोगिता मंगलवार देर रात संपन्न हुई। सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब पुरुष वर्ग में कला संकाय के रामाशीष यादव और महिला वर्ग का भी खिताब कला संकाय की वंदना साहनी ने जीता। कला संकाय को ही महिला-पुरुष वर्ग का ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में विवि के लगभग 13 संकायों और संबंधित इकाइयों से करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह की मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. शिखा सचान ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, सहयोग, आपसी सौहार्द, भाईचारा और टीम भावना भी विकसित होती है। आयोजन सचिव डॉ. प्रियंका यादव रहे। पुरुष वर्ग के 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कला संकाय के रामाशीष यादव, 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में कृषि विज्ञान संस्थान के तन्मय शर्मा, 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कृषि विज्ञान संस्थान के तन्मय शर्मा, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कला संकाय के रामाशीष यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के 50 मीटर बटरफ्लाई में कला संकाय की वंदना साहनी, 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कला संकाय की वंदना साहनी ने प्रथम स्थान पाया। टीम स्पर्धा में भी कला संकाय विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें