औढ़े स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज में अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबंधित 10 महाविद्यालयों 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता नॉकआउट के आधार पर हुई। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मां सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय गहनी ने लिटिल फ्लावर की टीम को दो सेट से हरा दिया। इसके साथ ही प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची।
इसमें लिटिल फ्लावर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज औढ़े, अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस, धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज सुंदरपुर, बलदेव पीजी कॉलेज, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज, सरस्वती उच्च शिक्षा तकनीकी महाविद्यालय, महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर, इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन, सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय बच्छाव, राजकीय महाविद्यालय बीएलडब्लू के खिलाड़यों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। स्वागत ओमप्रकाश पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के निदेशक नलिन गुलाटी ने दिया। इस मौके पर कबड्डी संघ के प्रदेश सचिव राजेश सिंह, डॉ. मीरा यादव, डॉ. अमरेंद्र सिंह, अमित गौतम, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, अदिति गुलाटी, इंदु गुलाटी मौजूद रहीं।