फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिले के 15 लाख लोग टीके की सुरक्षा कवच से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 15 लाख लोग टीके की सुरक्षा कवच से दूर
विज्ञापन

- कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बढ़ाना होगा वैक्सीनेशन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, फिर भी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने वाले आगे नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले के 15 लाख लोगों को बूस्टर डोज नहीं लगी है। इनमें युवा व बुजुर्ग शामिल हैं।
जिले में 29.71 लाख 567 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क टीकाकरण का इंतजाम किया गया। पहली डोज 100 फीसदी लोगों को लग चुकी है, जबकि दूसरी डोज के लिए तय लक्ष्य 29,71,567 में से 29,43,470 लोग ही टीका लगवाने आए हैं। यह लक्ष्य से .95 फीसदी कम है। एहतियाती डोज के लक्ष्य 29,71,567 के सापेक्ष 8,99,425 लोग ही टीका लगवा सके हैं। यह 37.03 फीसदी ही होता है। अब स्वास्थ्य महकमे के पास टीका भी नहीं है। इससे चुनौती बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना से बचाव में टीकाकरण की भूमिका अहम है। पहली, दूसरी और एहतियाती डोज लगवाने वालों में संक्रमण की दर कम रहती है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। - प्रो. गोपालनाथ, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, बीएचयू


विभाग जागरूक कर रहा है। जल्द ही वैक्सीन आ जाएगी, फिर पहले की तरह शिविर लगवाकर लोगों को टीके लगाए जाएंगे। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें