डेढ़ लाख श्रद्धालु एक साथ करेंगे हवन
आयोजन में लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु दंपती एक समय, एक स्थान पर बैठकर साथ-साथ 25,000 हवन-कुंडों में आहुतियां अर्पित करेंगे। संत प्रवर विज्ञान देव महाराज स्वयं संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। महायज्ञ अनुष्ठान के लिए भारतीय वेद लक्षणा गाय का शुद्ध बिलोना घी, गो-पदार्थ, जड़ी-बूटियां, सुगंधित द्रव्य, मिष्ठान, वैदिक सामग्री, पवित्र लकड़ी मंगाई गई है।