फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खोदकर छोड़ देने से दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। बड़ी नहर से रेलवे स्टेशन को जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर इंटर लाकिंग का काम चल रहा था। शनिवार को वार्ड के लोगों ने यह कहकर काम को रुकवा दिया था कि खुदाई करने के बाद इंटर लाकिंग की जाए। लोगों के विरोध के चलते ठेकेदार को काम बंद करना पड़ा। चेयरमैन द्वारा कहने पर ठेकेदार ने रात में इंटर लाकिंग के लिए सड़क की खुदाई की। इसकी वजह से रविवार को मार्ग पर जहां वाहनों का आवागमन बंद रहा, वहीं पैदल रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वालों यात्रियों सहित अन्य आवागमन करने वालों को भी काफी कष्ट सहना पड़ा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक में रेलवे स्टेशन मार्ग पर इंटर लाकिंग का काम हो रहा था। शनिवार को वार्ड के लोगों ने काम को बंद करवा दिया था। उनका कहना था कि सड़क की खुदाई करने के बाद ईंट को बिछाया जाए, जिससे कि सड़क की ऊंचाई न बढ़े। ऊंचाई बढ़ने से जहां घर में आने-जाने में दिक्कत होगी, वहीं बारिश होने पर पानी घरों में जाएगा। ठेकेदार ने कार्य रुकवाकर चेयरमैन को लोगों के विरोध से अवगत कराया था। चेयरमैन द्वारा सड़क की खुदाई कराकर इंटर लाकिंग का कार्य कराने का आदेश दिया गया। इस पर रात में ठेकेदार ने पूरी सड़क को खुदवा दिया। मलबे को न हटाए जाने से मार्ग पर आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो गया। चारपहिया, दो पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया। साइकिल सवारों को मलबे के बीच से पैदल निकलना पड़ा। स्टेशन जाने वाले यात्री सहित अन्य लोग किसी तरह से लड़खड़ाते हुए आवगामन करते रहे। सड़क की खुदाई की वजह से इसके किनारे के दूकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कारोबार प्रभावित रहा।
स्टेशन मार्ग पर इंटरलाकिंग का काम होना है, इसलिए खुदाई कराई गई है। मलबा को जल्द से जल्द हटवा दिया जाएगा। इंटर लाकिंग का काम पूरा होने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है। इंद्रप्रताप, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें