सोनभद (सिंगरौली)। एनसीएल ने चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों यानी मई के अंत तक 14.05 मिलियन टन कोयले का उत्पादन कर नया रिकार्ड बनाया है। वहीं इस अवधि में 14.36 मिलियन टन कोयला प्रेषण (डिस्पैच) कर भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले वित्तीय वर्ष की इस अवधि के मुकाबले उत्पादन में 2.9 प्रतिशत और प्रेषण में 4.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
पीआरओ एसके सिंह के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में मई की समाप्ति तक 14.05 मिलियन टन उत्पादन हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में एनसीएल ने 84.10 मिलियन टन कोयले का उत्पादन और 83.46 मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर नया रिकार्ड बनाया था। सीएमडी टीके नाग ने कंपनी के कर्मियों को इसका श्रेय देते हुए, आगे भी इसी तरह का जज्बा बनाए रखने की अपील की है।