फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खाद बीज की दूकानों पर लगेगी एसओपी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी खाद बीज की दूकानों पर अब एसओपी मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन से यह पता चल सकेगा कि दूकानदार किसानों को खाद, बीज आदि पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ दे रहे या नहीं। माना जा रहा है कि मशीन लगने से सभी किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि विभाग दफ्तर से मिली जानकारी अनुसार जिले में सरकारी एवं गैर सरकारी खाद बीज की लगभग 275 दूकानें हैं। इनमें से करीब 205 गैर सरकारी और 70 सरकारी दूकानें हैं। अब तक लगभग एक लाख 93 हजार किसान चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें अधिकांश किसान अशिक्षित हैं। जानकारी के अभाव में सभी किसान खाद और बीज पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वजह किसान सब्सिडी के लिए नियम को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सभी किसानों को सब्सिडी का लाभ मिले, इसके लिए उर्वरक, बीज की दूकानों पर एसओपी मशीन लगेगी। ताकि जो सब्सिडी से किसान वंचित हैं, उन्हें चिह्नित कर लाभ दिलाया जा सके। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी खाद बीज की दूकानों पर एसओपी मशीन लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। कहा कि जल्द से जल्द दूकानों में मशीनें लगाई जाएगी। ताकि शासन के मंशानुसार किसानों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें