फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरु हुआ कई सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने का दावा यूपी सरकार ने आम जनता से किया है। यह तहसील क्षेत्र में पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें जिस हालत में थी, उसी तरह पड़ी हैं। अभी किसी भी सड़क पर कार्य शुरू नहीं किया गया है। ऐसे ही सड़कों में शामिल सलामतपुर-देवली-मटेहूं मार्ग, जिस पर देवली गांव का पानी जमा है। विभाग के लोगों की तरफ पानी की निकासी की व्यवस्था न करने से आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में आदित्यनाथ योगी की सरकार बनने के बाद पहले फैसले में उत्तर प्रदेश की सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया गया था। लेकिन यह आदेश पूरी तरह से जनता को ठेंगा दिखा रहा है। सभी सड़कें अपनी पुरानी स्थिति में बनी हुई हैं। क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में वेदबिहारी पोखरा-अबिसहन-भड़सर मार्ग, सलामतपुर-सिधागर मार्ग, बड़ेसर-ढोटारी, कासिमाबाद, उरहां, जगदीशपुर बड़ेसर, अलावलपुर बरेसर, कासिमाबाद मरदह, कासिमाबाद महाहर, बरहीं मार्ग अभी तक गड्डामुक्त करने का काम शुरु नहीं हुआ है। सबसे विषम स्थिति सलामतपुर-देवली-मटेहूं मार्ग की है, जहां पर बीच सड़क पर पानी लगा हुआ है। इससे आने-जाने वालों को पानी से होकर निकलना हो रहा है। आएदिन लोग पानी के अंदर मौजूद गड्डों की वजह से गिर रहे हैं। फिर भी विभाग आंखें बंद करके तमाशा देख रहा है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण लंबे समय से लोग परेशान है। देवली गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी निकासी के साथ सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें