फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज होगी 144 नावों से बनी 1,444 मीटर लंबी नाव श्रृंखला

Wed, 25 Jan 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
144 नावों से बनी 1,444 मीटर लंबी नाव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा में नावों की शृंखला बनाई गई।
विज्ञापन

नारघाट से लेकर बरिया घाट तक कुल 1,444 मीटर में 144 नावों को लगाया गया था।
इसको लिमका बुक आफ रिकार्ड में दर्ज कराने की दावेदारी की गई है। 
जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम मतदाताओं को जागरूक करके वोट प्रतिशत को बढ़ाने पर केद्रित था।
जिसमें महिलाओं, वृद्धों व युवा मतदाताओं की वोट डालने कें लिए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने को नाव शृंखला बनाई गई।
जिले के लोग शत प्रतिशत मतदान करें।
उधर, मिर्जापुर में ही बुधवार को 34 विद्यालयों के 37 सौ विद्यार्थियों ने 39 हजार 125 वर्ग मीटर की विशाल रंगोली बनाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की दावेदारी पेश कर दी है।
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता दिवस पर लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशासन ने विशाल रंगोली बनाने की योजना बनाई थी।
इससे पहले पुणे के एक कॉलेज द्वारा 24 हजार वर्ग मीटर में रंगोली बनाने का रिकार्ड है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें