सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी आठ दिवसीय प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। पार्वती वेलफेयर सोसाइटी की उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग का आगाज रविवार सुबह सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगाा। पुरुष वर्ग में छह और महिला वर्ग में तीन टीमों के 144 खिलाड़ी खेलेंगे। छह फेंचाइजियों की गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, मथुरा, प्रयागराज और वाराणसी की पुरुष और महिला वर्ग में 12 मुकाबले होंगे। एक दिन में तीन मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों को अलग-अलग होटलों में ठहराया जाएगा। पांच लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। एक स्कूटी बेस्ट स्कोरर को दी जाएगी। प्रतियोगिता में तीन टीमों में वाराणसी के महंगे खिलाड़ी खेलेंगे। वाराणसी की ओर से विक्रम सोलंकी, लखनऊ विक्टर ट्रेंड्स से रुस्तम पाल, गोरखपुर ऐश्प्रा की ओर से राशिद अहमद और आदित्य यादव, प्रयागराज की ओर से आयुष सिंह और रामनगरी शिवकृति के अभि श्रीवास्तव महंगे खिलाड़ी हैं।
सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया अभ्यास सचिव महेंद्र गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों ने सिगरा स्टेडियम में अभ्यास किया। 15 से 18 जनवरी तक शिविर लगाया गया ता। खिलाड़ियों को स्किल और तालमेल बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।