वाराणसी। जयनारायण इंटर कॉलेज के मैदान पर 11वीं स्वर्गीय दबीर अली स्मृति जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट-2019 का फाइनल मैच टेकभनो अर्बन व लक्ष्य शिवपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टेकभनो अर्बन ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। लक्ष्य शिवपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी टेकभनो अर्बन की टीम ने 187 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दया शंकर मिश्र दयालु तथा विशिष्ट अतिथि अजय सिंह, नफीस अली, अब्दुल गनी, अशोक सिंह उर्फ बच्चा भैया रहे। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन राजेश सिंह दोहरी ने किया। अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद सचिव नसीर अली ने किया। इस अवसर पर अविनाश यादव, खुर्शीद अहमद, अमल चतुर्वेदी, अशोक सिंह, विपुलेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक पांडेय, चंद्रप्रकाश, राबिन, सैफी अहमद आदि मौजूद रहे।
डीएवी इंटर कॉलेज वाराणसी के मैदान पर चल रही ‘गार्डेन ऑन कंक्रीट ट्राफी अंडर-14’ के अंतर्गत रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ। विवेक स्पोर्ट्स व मालवीय क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें विवेक स्पोर्ट्स ने 144 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मालवीय क्रिकेट क्लब 129 रन ही बना सकी। मुकाबले में विवेक स्पोर्ट्स 15 रनों से विजयी रहा।
मैन ऑफ द मैच विवेक स्पोर्ट्स के आयुष गुप्ता, बेस्ट बॉलर श्रेयांस, बेस्ट बैट्समैन सौरभ पांडेय रहे। विवेक स्पोर्ट्स के आयुष गुप्ता को मैन ऑफ द सिरीज चुना गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सेंट मरियम स्कूल के डायरेक्टर मनोज श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि अमित प्रकाश मौर्या, राजेश कुशवाहा, विक्रमादित्य शर्मा रहे। इस अवसर पर बाबू यादव, विनोद बिंद, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर एनएन क्रिकेट एकेडमी के संयोजन में प्रथम कैस्ट्रॉल ऑयल क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। सात मई से शुरू होने जा रहे इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता लीग आधारित होगा। सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे।