फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा खारिज होने की आशंका में तो नहीं कराए दो नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सपा की ओर से दो प्रत्याशियों का नामांकन कराने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि पर्चा खारिज होने के डर से ऐसा किया गया है। पूर्व घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव का नामांकन पार्टी के जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने कराया, जबकि नामांकन के ठीक पहले घोषित प्रत्याशी तेज बहादुर का पर्चा सपा प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने कराया।
विज्ञापन

प्रत्याशी बदलने की जानकारी स्थानीय नेताओं को नहीं थी। इसलिए सपा के ट्विटर एकाउंट से इसकी घोषणा न होने तक उम्मीदवार को लेकर ऊहापोह भी रही। शहीद उद्यान पार्क से जोश के साथ शालिनी का नामांकन जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तमाम नेताओं का नए प्रत्याशी की जानकारी मिलने के बाद चेहरे का रंग उड़ गया। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों उम्मीदवारों ने सपा की ओर से पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें