फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने के लिए पिता ने थप्पड़ मारा तो बेटा ट्रेन के सामने कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। पढ़ाई के लिए पिता का थप्पड़ मारना 15 साल के बेटे को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर सारनाथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत संदहा गांव निवासी मुरारी लाल यादव के तीन बेटों में दूसरे नंबर का अनिल (15) कक्षा आठ का छात्र था। बताया जाता है कि शनिवार की शाम पढ़ाई करने की बात को लेकर मुरारी लाल ने अनिल की पिटाई की थी। इससे नाराज होकर अनिल घर से निकल गया और देर रात फरीदपुर गांव के सामने ट्रेन के आगे कूद गया। परिजनों को पुलिस से जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए। आननफानन में भाग कर सभी सारनाथ थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें